दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 500 नईं इलेक्ट्रिक बसें, LG व सीएम केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को 500 इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी बस की संख्या 1,300 हो गई।
|
केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब दिल्ली में 1300 इलेक्ट्रिक बस हो गई हैं, जो भारत के किसी भी शहर में सबसे ज्यादा है। हमें परिवहन क्षेत्र में सुधार करना होगा।’’
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे खुशी है कि आज 500 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में शामिल की गई हैं। मैं इसके लिए दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं। अब दिल्ली में 1,300 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। मैं इस अवसर के लिए समय निकालने के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार… pic.twitter.com/LtqI6EnvU7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2023
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ‘‘बधाई हो दिल्ली! हम आज एक और बड़ी उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल ने 500 नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। सफलता कभी रातों-रात नहीं मिलती, यह निरंतरता का परिणाम है। हम एक बार फिर रिकॉर्ड 1300 इलेक्ट्रिक बस के साथ आगे बढ़ रहे हैं।"
गुरूवार को नयी बस की खेप शामिल होने से पहले दिल्ली में 800 इलेक्ट्रिक बस दौड़ रही थीं।
एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस के इस्तेमाल से अब तक 34,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोका गया है।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 2025 तक कुल 10,480 बस हो जाएंगी, इससे हर साल 4.67 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोकने में मदद मिलेगी।
| Tweet |