Delhi Fire : दिल्ली में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Last Updated 26 Nov 2023 12:33:16 PM IST
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार को जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
![]() |
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बी- 24, फेस 2, ट्रक मार्केट, मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की कॉल देर रात करीब 2.30 बजे मिली।
गर्ग ने कहा, "कुल 26 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।"
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
| Tweet![]() |