Foundation Day of Aam Aadmi Party : अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को दीं शुभकामनाएं
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और 11 साल में इसके एक राष्ट्रीय पार्टी बनने के सफर को याद किया।
![]() आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल |
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है।''
'आप' इस समय दिल्ली और पंजाब की सत्ता में है और कई अन्य राज्यों में अपना जमीनी आधार बढ़ा रही है।
साल 2012 में आज ही के दिन हम सबने मिलकर आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी। देश के हर आम आदमी और सभी आप कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। https://t.co/uTeAjkxbTF
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 26, 2023
केजरीवाल ने पोस्ट में कहा, ''एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।''
| Tweet![]() |