Watch Video : संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, बोले- मोदी जी आज़ाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री

Last Updated 05 Oct 2023 07:28:05 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी द्वारा कथित शराब घोटाला मामले में राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़कते हुए बोले, मुझे लगता है कि मोदी जी आज़ाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं।


संजय सिंह की गिरफ्तारी भड़के केजरीवाल, बोले- मोदी जी आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री

केजरीवाल ने बुधवार को कथित शराब घोटाला मामले में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार को घेरा। आप के सांसद संजय सिंह के खिलाफ ईडी के एक्शन को अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “घबराहट” बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है। इससे मोदी जी की घबराहट का पता चलता है। वे चुनाव तक कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज इन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार किया। संजय सिंह नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के सबसे बुलंद आवाज हैं। मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मुझे लगता है कि मोदी जी आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं। कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर संजय सिंह की आवाज थी जो मोदी जी से बर्दाश्त नहीं हो रही थी।"

उनकी टिप्पणी तब आई जब ईडी ने बुधवार शाम को संजय सिंह को उनके परिसरों में दिन भर की तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामला पिछले साल अगस्त में दर्ज की गई सीबीआई एफआईआर पर आधारित है।

दिल्ली सरकार की नई उत्पाद नीति में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। ईडी ने पहले मामले में चार आरोप पत्र दायर किए थे और आरोप पत्र में संजय सिंह के नाम का भी उल्लेख था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment