पंजाब-हरियाणा में सर्दी जारी, चण्डीगढ़ में &#

Last Updated 24 Jan 2010 03:22:45 PM IST


चण्डीगढ़। चण्डीगढ़वासियों को रविवार को धूप खिलने से कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे से राहत मिली जबकि पंजाब और हरियाणी में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "चण्डीगढ़ और आस-पास के इलाकों को सर्दी और घने कोहरे से राहत मिली है। हालांकि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्से अभी भी धुंध की चपेट में हैं जिससे दृश्यता स्तर में कमी आई है।" उन्होंने बतया, "आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। बूंदाबादी की वजह से रात के तापमान में अच्छी गिरावट आएगी।" पंजाब में अमृतसर शहर सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री कम है। लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री और 6.3 डिग्रा सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अम्बाला में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री कम है। करनाल का तापमान 4.4 डिग्री दर्ज रहा जो औसत से तीन डिग्री कम और हिसार में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment