PM Modi in Odisha: PM मोदी ने पुरी में मंदिर जाकर किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, पात्रा के समर्थन में किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सुबह पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के पक्ष में यहां एक रोड शो किया।
|
उन्होंने पुरी में मारीचकोट चौराहे से ग्रैंड रोड पर मेडिकल चौराहे तक रोड शो का नेतृत्व किया। मोदी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, पार्टी उम्मीदवार संबित पात्रा और पुरी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार जयंत सारंगी भी थे।
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री ने सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने "मोदी मोदी", "भारत माता की जय", और "जय श्री राम" के नारे लगाये।
रोड शो के दौरान भगवा कपड़ों में 100 से ज्यादा महिला भाजपा कार्यकर्ता पीएम के वाहन के आगे-आगे चल रही थीं। साथ ही पारंपरिक कलाकारों ने कई तरह की सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया।
ग्रैंड रोड पर बैरिकेड के दोनों तरफ हजारों लोग खड़े थे। वे प्रधानमंत्री की तरफ हाथ में लिए कमल के फूल का चिन्ह लहरा रहे थे।
पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल भी रोड शो के दौरान पीएम के साथ थे।
पुलिस ने कहा कि रोड शो के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
पीएम मोदी रोड शो के बाद अंगूल के लिए रवाना हो गये जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कटक में भी एक रैली करेंगे।
इस बीच राज्य की पांच लोकसभा और 35 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
राज्य में 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हो रहे हैं। मतगणना 4 जून को होगी।
दक्षिण भारत में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी भाजपा, राजग 400 से अधिक सीट जीतेगा : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और उन्होंने विश्वास जताया कि चार जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार रात को ‘न्यूज एजेंसी-वीडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘पूरे देश के लिए हमारी रणनीति एक समान है। फिर एक बार मोदी सरकार और चार जून को 400 पार।’’
उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने एक मिथक पैदा किया है कि भाजपा के पास दक्षिणी राज्यों में कोई ताकत नहीं है या वहां उसकी मौजूदगी नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘2019 के चुनाव को देखिए। तब भी दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा थी। एक बार फिर, मैं यह कहता हूं : इस बार दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा होगी तथा उसके सहयोगियों को और अधिक सीटें मिलेंगी।’’
‘न्यूज एजेंसी’ द्वारा भेजे गए प्रश्नों के एक अलग लिखित जवाब में मोदी ने कहा, ‘‘हम दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे और बल्कि पिछली बार से भी अधिक अंतर से जीतेंगे।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘हमने पहले ही लोगों की सोच में बदलाव देखा है। हम दक्षिण क्षेत्र में अपनी सीटों की संख्या और मत प्रतिशत में भी बड़ी वृद्धि देखेंगे।’’
लोकसभा की 543 लोकसभा सीटों में से दक्षिण भारत में 131 सीटें हैं। निवर्तमान सदन में कर्नाटक से भाजपा के 29 सदस्य हैं। इसके अलावा उसे एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन भी प्राप्त है।
रोड शो के बाद मोदी हेलीकॉप्टर से अंगुल के लिए रवाना होंगे, जहां उनका एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे एक और चुनावी रैली के लिए कटक पहुंचेंगे।
ओडिशा में पांच लोकसभा सीटों और 35 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ।
| Tweet |