PM Modi ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि (Death anniversary of Jawaharlal Nehru) पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पीएम मोदी ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को दी श्रद्धांजलि |
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट कर कहा, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं।
स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद ( जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है ) में हुआ था।
नेहरू ने ब्रिटिशकाल के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
On his death anniversary, I pay tributes to our former PM Pandit Jawaharlal Nehru.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2023
देश के आजाद होने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई, 1964 को उनका निधन हो गया था।
| Tweet |