कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया, राहुल से मिले CM सिद्दारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
सोनिया, राहुल से मिले सिद्दारमैया |
राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के एक दिन बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। बुधवार शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे सिद्दारमैया ने बेंगलुरू में पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार सोनिया गांधी से मुलाकात की।
तीनों नेताओं के बीच बैठक 30 मिनट से अधिक समय तक चली, इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों से पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने और शासन पर ध्यान केंद्रित करने पर भी चर्चा की।
यह भी पता चला है कि नेताओं ने राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की।
आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री @siddaramaiah ने CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री @RahulGandhi से मुलाकात की। pic.twitter.com/2dRDeyCiyT
— Delhi Congress (@INCDelhi) May 26, 2023
गुरुवार को सिद्दारमैया ने अपने डिप्टी डी.के. शिवकुमार के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की।
सुरजेवाला और वेणुगोपाल के साथ सिद्दारमैया और शिवकुमार की बैठक के दौरान कम से कम 20 से 24 नामों पर चर्चा हुई।
सूत्र ने कहा कि 20 से 24 और मंत्री शनिवार को पूर्वाह्न् साढ़े 11 बजे के करीब शपथ लेंगे।
हालांकि, वरिष्ठ पार्टी के नेताओं ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा।
शनिवार को सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री व डीके शिवकुमार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अलावा आठ और मंत्री जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खड़गे, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान ने भी शपथ ली थी।
हालांकि, उनमें से किसी को भी अभी तक कोई पोर्टफोलियो आवंटित नहीं किया गया है।
सूत्र ने कहा कि कांग्रेस को कैबिनेट आवंटन में संतुलन बनाना होगा, क्योंकि उसे विभिन्न समुदायों की मांगों को संतुलित करने की जरूरत है।
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिंगायत समुदाय, को कैबिनेट में अधिक स्थान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
| Tweet |