कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का मैंगलोर में निधन, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख
कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को मंगलुरु के येनेपॉय अस्पताल में निधन हो गया।
![]() ऑस्कर फर्नांडिस का मैंगलोर में निधन |
जुलाई में अपने आवास पर योग का अभ्यास करने के दौरान सिर में लगी चोट के बाद ऑस्कर फर्नांडिस का इलाज चल रहा था। उनका जन्म 27 मार्च 1941 को उडुपी में हुआ था।
डॉक्टरों ने उनके सिर में एक क्लोट (खून का थक्का जमना) निकालने के लिए उनका ऑपरेशन किया था। हालांकि, वह बेहोशी की स्थिति से कभी वापस नहीं आ पाए। फर्नांडिस का नियमित अंतराल पर डायलिसिस भी हो रहा था। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है।
फर्नांडिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया और पार्टी के लिए उनके योगदान को याद किया।
पीएमओ कार्यालय की तरफ से लिखे गए शोक संदेश में प्रधानमंत्री की तरह से लिखा गया, राज्यसभा सांसद श्री ऑस्कर फर्नांडिस जी के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।''
Saddened by the demise of Rajya Sabha MP Shri Oscar Fernandes Ji. In this sad hour, my thoughts and prayers are with his family and well-wishers. May his soul rest in peace: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 13, 2021
ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने शोक संदेश में लिखा, 'ऑस्कर फर्नांडिस जी के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। वह कांग्रेस पार्टी में हम में से कई लोगों के लिए एक मार्गदर्शक और मेंटॉर थे। उन्हें उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
My heartfelt condolences to the family and friends of Shri Oscar Fernandes Ji.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 13, 2021
It is a personal loss for me. He was a guide and mentor to many of us in the Congress Party.
He will be missed and fondly remembered for his contributions. pic.twitter.com/NZVD592GSJ
कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, "कांग्रेस के कद्दावर नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने पार्टी और देश की बेहतरी के लिए बहुत योगदान दिया। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना है। "
Extremely saddened by the demise of @INCIndia stalwart Shri Oscar Fernandes.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) September 13, 2021
An irreplaceable mentor & hardworking organisational leader, Oscar ji contributed immensely towards the betterment of the nation & the party.
Heartfelt condolences to his family, friends & followers. pic.twitter.com/vs9bprhZh8
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, " ऑस्कर फर्नांडिस एक मार्गदर्शक और संगठन निर्माता थे। उनके जाने से कांग्रेस की बहुत बड़ी क्षति हुई है। शायद उनके जैसा कभी दूसरा कोई नहीं होगा।"
Oscar Fernandes ji was a guide, mentor, organizational builder; who connected to the Congress workers & they loved him in return.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 13, 2021
A “banyan tree” of the Congress Party has fallen. There will perhaps never be anyone like him.
Our heartfelt homage to an eternal Congressman! pic.twitter.com/PHbl4WKy5d
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि देश ने एक बड़ा नेता और पार्टी ने संकट मोचक खो दिया है।
पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी दुख जताया।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फर्नांडिस के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, "वरिष्ठ नेता,पूर्व केंद्रीय मंत्री, सादगी की मिसाल ऑस्कर फर्नांडिस जी का निधन सामाजिक, सांस्कृतिक, सियासी क्षेत्र का बड़ा नुकसान,उनके परिवार, साथियों के प्रति भावभीनी संवेदना।"
गौरतलब है कि फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरू में निधन हो गया। वह 80 साल के थे।
फर्नांडिस को ब्रदर ऑस्कर के नाम से जाना जाता था और वे कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के करीबी थे। उन्होंने यूपीए सरकार में केंद्रीय परिवहन, सड़क और राजमार्ग, श्रम और रोजगार मंत्री के रूप में कार्य किया था।
वह कर्नाटक के उडुपी संसदीय क्षेत्र से पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके थे और उन्हें कांग्रेस द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। एक स्कूल शिक्षक के बेटे होने के नाते, वह गांधी परिवार का विश्वास जीतकर कांग्रेस पार्टी में मान्यता के सर्वोच्च पद तक पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया था।
| Tweet![]() |