माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे राहुल गांधी, संध्या आरती में भाग लेंगे

Last Updated 08 Sep 2021 05:20:24 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और वहां शाम के समय होने वाली विशेष आरती में भी भाग लेंगे।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दोपहर में जम्मू पहुंचेंगे । वहां से राहुल कटरा जाएंगे तथा कटरा से वह पैदल चल कर वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह शाम के समय वैष्णो देवी मंदिर में होने वाली विशेष आरती में भाग लेंगे और फिर वहीं बने ‘भवन’ में रात्रि विश्राम करेंगे।

इस बारे में पूछे जाने पर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राहुल गांधी का बृहस्पतिवार को कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी से लौटने के बाद वह शुक्रवार को जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले ही श्रीनगर का दौरा किया था।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment