राहुल गांधी का बड़ा बयान, भाजपा से डरने वालों को बाहर निकालो, कांग्रेस में केवल साहसी लोगों की जरूरत

Last Updated 16 Jul 2021 07:54:10 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को केवल साहसी लोगों की जरूरत है, न कि उन लोगों की, जो भाजपा से डरते हैं।


राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने कहा, बहुत सारे लोग कांग्रेस के बाहर हैं, जो डर नहीं रहे हैं, उनको अंदर लाओ। जो हमारे यहां डर रहे हैं, उनको बाहर निकालो।

उन्होंने कहा, हमें बहादुर और साहसी लोगों की जरूरत है, यही हमारी विचारधारा है।

राहुल गांधी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी के साथ वफादार नहीं रहने पर कांग्रेस नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने में देर नहीं लगाने वाली है।

कुछ लोगों को लगता है कि कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद द्वारा हाल ही में भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। प्रसाद को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था।

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पंजाब कांग्रेस में कलह मचा हुआ है। इसके अलावा पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और गुजरात जैसे राज्यों के लिए कमर कस रही है।
 

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment