उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में हिंसा और महिलाओं से अभद्रता शर्मनाक: राहुल-प्रियंका

Last Updated 10 Jul 2021 12:07:47 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में प्रखंड प्रमख के चुनाव में नामांकन के दौरान हिंसा तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खबर की कटिंग भी पोस्ट की है जिसमे लिखा है उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रखंड प्रमुखों के चुनाव में आठ जुलाई को नामांकन के दौरान कन्नौज, लखीमपुर खीरी सीतापुर उन्नाव गोरखपुर से हिंसा तथा महिलाओं के साथ महिला के साथ अभद्रता हुई।


वाड्रा ने कहा, कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।

 

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी महासचिव ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें एक महिला को नामांकन के लिए जाने से जबरन रोकने के प्रयास हो रहा है और उसके साथ साथ अभद्रता की जा रही है।

 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment