बसपा ने पार्टी में सर्जरी शुरू की, राम अचल और लालजी वर्मा को किया बाहर
उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव से पहले बसपा ने पार्टी में सर्जरी शुरू कर दी है। सपा मुखिया मायवती ने गुरुवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और दिग्गज नेता लालजी वर्मा को पार्टी से निकाल दिया है।
![]() सपा मुखिया मायवती (File photo) |
इसके साथ ही पार्टी ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को नए विधायक दल का नेता चुना है।
बसपा ने जारी प्रेसनोट में बताया कि बसपा के टिकट से निर्वाचित दो विधायकों राम अचल राजभर और लालजी वर्मा को पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
इतना ही नहीं, बसपा ने सभी पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि इन दोनों विधायकों को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में न बुलाया जाए। दोनों बसपा के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हैं।
ज्ञात हो कि राम अचल राजभार और लालजी वर्मा दोनों बसपा मुखिया मायावती के काफी नजदीकी थे।
दोनों विधायक अम्बेडकरनगर जिले में बसपा कटेहरी एवं अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में काबिज थे, लेकिन पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं उससे पूर्व विभिन्न मौकों पर बरती गई अनुशासनहीनता के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
ANI से शेयर किया गया ट्वीट
BRK: In Uttar Pradesh, Bahujan Samaj Party supremo @Mayawati throws out her party’s legislature leader, Lalji Verma, in UP Vidhan Sabha from BSP .
— Rohan Dua (@rohanduaTOI) June 3, 2021
Lalji Verma is a sitting MLA from Katehari in Ambedkar Nagar.
Whats happening on BSP ahead of 2022 polls pic.twitter.com/TAaMpqsfm3
बसपा के स्थापना के समय से दोनों पार्टी से जुड़े रहे। दोनों नेताओं का बसपा से निष्कासन सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जा रहा कि पूर्व मंत्री राम अचल राजभर के विरुद्ध शासन स्तर पर विभिन्न जांचें भी लंबित है।
इससे भी बसपा छुटकारा भी पाना चाहती थी शायद उनके निष्कासन की यह भी बड़ी वजह रही।
| Tweet![]() |