Aaj Ka Rashifal, Tuesday, March 11, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 11 मार्च, 2025 का राशिफल

Last Updated 11 Mar 2025 07:01:20 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, March 11, 2025: जानिए मंगलवार, 11 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


दैनिक राशिफल

मेष : सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में  लाभ के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।

बृषभ :  पुरानी बातों को भूलने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। 

मिथुन : कहीं-कहीं अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपने वाणी पर संयम रखने की कोशिश करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है।      

कर्क :  नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।   

सिंह : ई्श्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गंवाएं।

कन्या : निराशावादी बिचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।  

तुला : कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं।  स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां भी मन को दुखित कर सकती हैं।    

वृश्चिक : मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए अपने आपको ऊर्जावान बनाये रखें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अत्यधिक कार्य के बोझ से मन बोझिल होगा।    

धनु : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं।   

मकर :  सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं।  जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।    

कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्य में व्यतित होगा। नये कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से बिमुक न हों।   

मीन : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।  नये कार्य में संलग्नता से लाभ संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment