महात्मा गांधी के निजी सचिव कल्याणम का निधन

Last Updated 05 May 2021 03:05:45 PM IST

नब्बे साल के वी कल्याणम का बुढ़ापे से जुड़ी तमाम परेशानियों की वजह से मंगलवार को निधन हो गया।


महात्मा गांधी के निजी सचिव कल्याणम का निधन

वो महात्मा गांधी के पूर्व निजी सचिव थे। कल्याणम का जन्म 1922 में शिमला में हुआ था। गांधी की हत्या तक 1944 - 48 के बीच वे गांधी के सचिव थे। मंगलवार को उनका निधन हो गया।

कल्याणम ने कहा था कि वह उस स्थान के करीब थे जहां गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कल्याणम ने यह कहते हुए सभी को चौंका दिया था कि गांधी ने गोली लगने के बाद अपने अंतिम सांस लेने से पहले 'हे राम' शब्द नहीं बोला था।

बाद में कल्याणम ने कहा कि उनका मतलब था कि उन्होंने गांधी का 'हे राम' शब्द नहीं सुना था।

आईएएनएस
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment