रवि कपूर को संसद टीवी का सीईओ नियुक्त किया गया

Last Updated 02 Mar 2021 03:38:28 PM IST

संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी रवि कपूर को एक साल के लिए इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।


रवि कपूर को संसद टीवी का सीईओ नियुक्त किया गया

लोकसभा सचिवालय से जारी परिपत्र के मुताबिक कपूर को एक मार्च से एक साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।

परिपत्र में कहा गया, ‘‘राज्यसभा सभापति और लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से राज्यसभा टीवी एवं लोकसभा टीवी को मिलाकर संसद टेलीविजन बनाने की घोषणा के परिणाम स्वरूप रवि कपूर को संविदा के आधार पर तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।’’
सूत्रों ने बताया कि दोनों चैनलों को मिलाकर एक किया जा रहा है, लेकिन वे दो मंचों पर काम करते रहेंगे जिनमें से एक लोकसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करेगा जबकि दूसरा राज्यसभा का।
उन्होंने बताया कि दोनों चैनलों को मिलाने से कुछ बचत होगी और इसकी वजह से कुछ कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment