NIA का बड़ा एक्शन,चंडीगढ़ व अमृतसर में की गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियां कुर्क

Last Updated 26 Oct 2024 11:39:46 AM IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। NIA पन्नू के खिलाफ दर्ज 6 मामलों की जांच की कर रही है।


गुरपतवंत सिंह पन्नू

इन्हीं मामलों को लेकर देश में उसकी कई संपत्तियों को अटैच किया है।

इसमें चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन प्रॉपर्टी हैं। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एजेंसी छह मामलों की जांच कर रही है।

इस संबंध में पन्नू की चंडीगढ़ में तीन संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

इसके अलावा अमृतसर में उससे जुड़ी कुछ जमीनें भी कुर्क की गई हैं।

एनआईए ने पन्नू की चंडीगढ़ में जो तीन प्रॉपर्टी अटैच की है, उसमें एक अपार्टमेंट भी शामिल है।

समय डिजिटल डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment