भाजपा जीत को सहर्ष स्वीकार करती है और भाजपा हारने पर जनादेश का सम्मान करती है : राकेश सिन्हा

Last Updated 11 Feb 2020 01:48:03 PM IST

पर पार्टी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा चुनावी जीत को सहर्ष स्वीकार करती है और हारने पर जनादेश का सम्मान करती है।


भाजपा प्रवक्ता राकेश सिन्हा(फाइल फोटो)

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सिन्हा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को बताया, ‘‘भाजपा जीत को सहर्ष स्वीकार करती है, जब हम हारते हैं तो जनादेश का सम्मान करते हैं। दिल्ली में जो चुनाव परिणाम अभी तक आ रहे हैं हम उनका भी अभिनंदन करते हैं।’’  

सिन्हा ने कहा कि यह परिणाम उन पार्टियों के लिये एक संकेत है जो हारने पर हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कल्पना कीजिये कि अगर यह रुझान उल्टे होते तो आरोप लगता कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गयी है। इसलिये मेरा मानना है कि संख्यात्मक रूप से आप भले ही जीत जाये लेकिन गुणात्मक रूप से आप हार गयी है।’’         

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक राष्ट्रीय पार्टी के लिये हार और जीत सामान्य बात होती है, जबकि क्षेत्रीय दलों के लिये चुनावी हार जीत, जन्म मरण का सवाल होती है। राष्ट्रीय दल होने के नाते पंचायत से लेकर संसद तक के सभी चुनाव में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एक कार्यकर्ता की तरह ही मेहनत करते हैं। इसलिये इस परिणाम से हमें हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। हम मिल बैठकर समीक्षा करेंगे कि हमें दिल्ली में अपेक्षित परिणाम क्यों नहीं मिला।’’       

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना के दस चरण पूरे होने तक 57 सीटों पर आप और 13 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को मतदान हुआ था।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment