पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन
Last Updated 29 Jan 2019 09:36:24 AM IST
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। वह 88 साल के थे।
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस (फाइल फोटो) |
उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे और हाल में उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया था।
दिल्ली के एक अस्पताल में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में फर्नांडिस रक्षा मंत्री थे। फर्नांडीस अटल सरकार में अक्टूबर 2001 से मई 2004 तक रक्षा मंत्री रहे।
| Tweet |