Putin Arrest Warrant: व्लादिमीर पुतिन की इन देशों में हो सकती है गिरफ्तारी !

Last Updated 03 Apr 2023 11:36:05 AM IST

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। लेकिन उसके बाद से एक सवाल उठ रहा है कि उन्हें गिरफ्तार किया कैसे जाएगा?


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि पुतिन युद्ध अपराधों के लिए जि़म्मेदार हैं, जिसमें यूक्रेन से रूस में बच्चों का अवैध निर्वासन के लिए भी जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि उसके पास यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि उसने सीधे इन कामों को अंजाम दिया, साथ ही साथ दूसरों के साथ काम किया।

हांलाकि अब इसको लेकर सवाल उठाए जा रहें है कि राष्ट्रपति पुतिन को गिरफ्तार कैसे किया जाएगा।

पुतिन पर लगा ये आरोप

आईसीसी ने पुतिन पर बच्चों के निर्वासन में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि मॉस्को ने आरोपों से इनकार किया है और गिरफ्तारी  वारंट को अर्थहीन बताया है।

इस बीच अब सवाल उठने लगे हैं कि पुतिन को किन देशों में गिरफ्तार किया जा सकता है और क्या पुतिन पर लगे इन आरोपों के तहत मुकदम चल पाएगा?

समय लाईव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment