अमेरिका ने रूस के खिलाफ लगाये 90 से अधिक प्रतिबंध, रूस ने कहा द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर नहीं

Last Updated 07 Jun 2021 08:25:10 PM IST

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने रूस पर 90 से अधिक प्रतिबंध लगाये हैं लेकिन इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


अमेरिका ने रूस के खिलाफ लगाये 90 से अधिक प्रतिबंध: क्रेमलिन

श्री पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक चीज साफ है, वे प्रतिबंध की नीति पर कायम हैं। वस्तुत: उन्होंने हमारे देश के खिलाफ 90 से अधिक प्रतिबंध लगाये हैं। प्रतिबंधों से किसी लक्ष्य को हासिल करने में मदद नहीं मिलेगी।’’

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रतिबंध बिना किसी खास उद्देश्य से लगाये गये हैं। ये कुछ भी हासिल करने के क्रम में नहीं हैं। प्रतिबंध कुछ भी हासिल करने में मददगार नहीं होते।

इस तरह का कोई उपाय रूस के साथ काम नहीं करता। आपसी सम्मान पर आधारित बातचीत ही रूस के साथ कुछ करने का एक मात्र साधन है।’’
 

स्पूतनिक
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment