Yogini Ekadashi 2024 Puja Samagri List : इन चीजों के बिना अधूरी है योगिनी एकादशी व्रत की पूजा, यहां देखें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

Last Updated 01 Jul 2024 12:48:27 PM IST

Yogini Ekadashi 2024 Puja Samagri List: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। खासतौर से योगिनी एकादशी की पूजा और व्रत रखने से कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।


Yogini Ekadashi 2024 Puja Samagri List

Yogini Ekadashi 2024: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में  पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। यह निर्जला एकादशी के बाद और देवशयनी एकादशी से पहले पड़ती है।  इस साल योगिनी एकादशी व्रत 2 जुलाई 2024 को रखा जाएगा।  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु का दोगुना आशीर्वाद मिलता है। जीवन में सुख समृद्धि और सभी पाप कर्मों की मुक्ति पाने के लिए यह व्रत किया जाता है। ऐसा माना जाता है यह व्रत करने से स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।  इस तिथि पर भगवान हरि और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। तो चलिए यहां देखें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

योगिनी एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट

भगवान विष्णु की प्रतिमा

मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर

चौकी

पीला कपड़ा

फल

फूल

लौंग

आम का पत्ता

नारियल

सुपारी

धूप

दीप

दीया

घी

पीला चंदन

अक्षत

कुमकुम

मिठाई

तुलसी दल

पंचमेवा

माता लक्ष्मी के लिए श्रृंगार की चीजें

अन्य पूजन सामग्री

आसन (कपड़ा या प्लास्टिक)

थाली

कलश

गंगाजल

आरती की पुस्तक

घंटी

इन मंत्रों का करें जप

भगवान विष्णु गायत्री मंत्र

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

भगवान विष्णु मंगल मंत्र

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।

मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment