BSEB, Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी माजी, यहां करें चेक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम्स में छात्राओं ने टॉप किया है।
![]() |
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल कर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया है। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह, साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने टॉप किया। रिजल्ट में 86.56 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
इस वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं।
ये रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है और बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जाकर चेक किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए ‘इंटर रिजल्ट 2025 डॉट कॉम’ (interresult2025.com) और ‘इंटर बिहार बोर्ड डॉट कॉम’ (interbiharboard.com) की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उन्हें अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरनी होगी। सर्च पर क्लिक करते ही वे अपने परिणाम को चेक कर पाएंगे। इन वेबसाइट की जानकारी बिहार बोर्ड की तरफ से दी गई है।
आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों ने 500 में से 473 अंक प्राप्त कर 94.6 प्रतिशत स्कोर किया। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी (मुजफ्फरपुर) और रोकैया फातिमा (बेगूसराय) रहीं, जिन्होंने 500 में से 471 अंक (94.2 प्रतिशत) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर आरती कुमारी (सारण), सानिया कुमारी (सोनपुर) और अंकित कुमार (गया) ने 500 में से 470 अंक (94 प्रतिशत) हासिल किए। चौथे स्थान पर अंशु रानी (पटना) ने 500 में से 469 अंक (93.8 प्रतिशत) प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर चंद्रमणि लाल (मुजफ्फरपुर), ऋषु कुमार (सहरसा), संजना कुमारी (मुजफ्फरपुर), तनु कुमारी (पूर्वी चंपारण) और अर्चना मिश्रा (गया) ने 500 में से 468 अंक (93.6 प्रतिशत) प्राप्त कर अपनी जगह बनाई।
कॉमर्स स्ट्रीम में भी छात्राओं ने बढ़त बनाई। पहले स्थान पर रौशनी कुमारी (वैशाली) रहीं, जिन्होंने 500 में से 475 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत स्कोर किया। दूसरे स्थान पर अंतरा खुशी (औरंगाबाद) ने 500 में से 473 अंक (94.6 प्रतिशत) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर सृष्टि कुमारी (मधुबनी) और निशांत राज ने 500 में से 471 अंक (94.2 प्रतिशत) प्राप्त किए। चौथे स्थान पर निधि शर्मा (अररिया) और अदिति सोनकर (रोहतास) ने 500 में से 470 अंक (94 प्रतिशत) प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर अंशु कुमारी (भोजपुर) ने 500 में से 469 अंक (93.8 प्रतिशत) प्राप्त किए।
साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल(पश्चिम चंपारण) ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर 96.8 प्रतिशत स्कोर के साथ टॉप किया। दूसरे स्थान पर आकाश कुमार (अरवल) रहे, जिन्होंने 500 में से 480 अंक (96 प्रतिशत) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर रवि कुमार (पटना) ने 500 में से 478 अंक (95.6 प्रतिशत) हासिल किए। चौथे स्थान पर अनुप्रिया (जमुई) और प्रशांत कुमार (वैशाली) ने 500 में से 477 अंक (95.4 प्रतिशत) प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर अतुल कुमार मौर्य (कैमूर), अंकित कुमार (बेगूसराय) और वर्षा रानी ने 500 में से 476 अंक (95.2 प्रतिशत) प्राप्त कर अपनी जगह बनाई।
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में स्थित 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था।
पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% रहा था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7%, कॉमर्स का 94.88%, और आर्ट्स का 86.15% था।
| Tweet![]() |