Masik Shivratri 2024 : मासिक शिवरात्रि पर करें शिव स्तुति का पाठ, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Last Updated 06 May 2024 10:58:00 AM IST

Masik Shivratri 2024 : हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि के व्रत का बहुत विशेष महत्व है। आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा।।


 हर महीने में एक शिवरात्रि पड़ती है, जिसको मासिक शिवरात्रि कहा जाता हैं। इस दिन भगवान शंकर की आराधना की जाती है और व्रत रखने का विशेष महत्व है। हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि ( Masik Shivratri 2024 ) के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और भगवान शंकर का आशीर्वाद भक्तों को मिलता है। सोमवार के दिन पड़ने से इस व्रत का महत्व बढ़ जाता है। इस दिन गंगाजल से अभिषेक करके भोलेनाथ की पूजा - अर्चना विधिपूर्वक करनी चाहिए। मासिक शिवरात्रि के दिन की गई पूजा विशेष फलदायी होती है। अगर आपने भी वैशाख की मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा है तो पूजा के समय जरुर करें शिव स्तुति का पाठ।

।। शिव स्तुति।। Shiv Stuti Lyrics in Hindi

आशुतोष शशांक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा।।

निर्विकार ओमकार अविनाशी,

तुम्ही देवाधि देव,

जगत सर्जक प्रलय करता,

शिवम सत्यम सुंदरा।।

निरंकार स्वरूप कालेश्वर,

महा योगीश्वरा,

दयानिधि दानिश्वर जय,

जटाधार अभयंकरा।।

शूल पानी त्रिशूल धारी,

औगड़ी बाघम्बरी,

जय महेश त्रिलोचनाय,

विश्वनाथ विशम्भरा।।

नाथ नागेश्वर हरो हर,

पाप साप अभिशाप तम,

महादेव महान भोले,

सदा शिव शिव संकरा।।

जगत पति अनुरकती भक्ति,

सदैव तेरे चरण हो,

क्षमा हो अपराध सब,

जय जयति जगदीश्वरा।।

जनम जीवन जगत का,

संताप ताप मिटे सभी,

ओम नमः शिवाय मन,

जपता रहे पञ्चाक्षरा।।

आशुतोष शशांक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ।।

कोटि नमन दिगम्बरा..

कोटि नमन दिगम्बरा..

कोटि नमन दिगम्बरा..

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment