Aaj Ka Rashifal, Monday, April 14, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 14 अप्रैल, 2025, का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Monday, April 14, 2025: जानिए सोमवार, 14 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() |
मेष : अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय के योग हैं। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेगा।
बृषभ : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित करेगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे।
मिथुन : किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। कभी धूप कभी छांव यही जीवन है उससे न घबराएं।
कर्क : संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं, अत: खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनाएं। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा तीव्र होगी।
सिंह : कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं।
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। इधर की बात उधर करना अपकी छवि के लिए हानिकारक हो सकता है।
तुला : बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। धार्मिक व सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। थोड़ा धैर्य एवं संयम से कार्य करें।
वृश्चिक : अच्छी योजनाएं आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगे। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें।
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का अहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। बहुत ही अच्छा समय आ गया है सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें।
मकर : महत्वपूर्ण कार्य की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।
कुंभ : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग हैं।
मीन : कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा।
| Tweet![]() |