Weekly Horoscope 13 to 19 April 2025: जानिए 13 से 19 अप्रैल 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के त्यौहार
आज हम आपको बताएंगे 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह के त्यौहारों के बारे में।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
मेष-अथक परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
वृषभ-अवरोधित कार्य हल होंगे। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
मिथुन-इस सप्ताह धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में केंद्रित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता होगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क- आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है।
सिंह-इस सप्ताह थोड़े नकारात्मक विचारों से परेशान हो सकते हैं किंतु संबंधियों के सहयोग से उत्साह का संचार होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषिर्त होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर दुबिधाग्रस्त हो सकते हैं। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। भौतिक सुख-साधन हेतु अत्याधिक व्यय संभव। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इस स्वभाव को सुधारें।
कन्या-इस सप्ताह घरेलू वातारण से असन्तुष्टि संभव। आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यपण्राली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होंगे। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
तुला-इस सप्ताह हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। मन में कई चिंताएं रहेंगी। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। भविष्य संबंधी नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें।
धनु-उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य का मन पर दबाव बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार व शनिवार को आपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। नये-नये कार्य पर मन केन्द्रित होगा। सामाजिक एवं पारिवारिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ-स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। बढ.ती हुई जिम्मेदारियाँ समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। राजनैतिक क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। नये आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी।
मीन-महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। सामाजिक कार्य व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
14 अप्रैल-वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ, वैशाख मासीय व्रत-यम-नियमादि शुरु, तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा, मास भर चन्दन से विष्णु पूजा, संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से प्रात: 07:21 बजे तक, तत्पश्चात समान्य पुण्यकाल प्रात: 09:45 बजे तक, सतुआ, जल, कुम्भादि दान, हरिद्वार या काशी में असी संगम पर स्नान, मीन (खरमास) समाप्त। 15अप्रैल-भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 00:07 बजे से। 16अप्रैल-भद्रा समाप्त अप. 01:18 बजे, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 09:31 बजे। 17 अप्रैल-सती अनसुइया जयन्ती। 18अप्रैल-श्री गुरु तेग बहादुर जयन्ती, गुड फ्राइडे। 19अप्रैल-भद्रा शुरु सायं 06:23 बजे से। 20अप्रैल-श्री शितला सप्तमी व्रत, श्री गुरु अर्जुनदेव जयन्ती।
| Tweet![]() |