Aaj Ka Rashifal, Tuesday, April 15, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 15 अप्रैल, 2025 का राशिफल

Last Updated 15 Apr 2025 08:22:30 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, April 15, 2025: जानिए मंगलवार, 15 अप्रैल, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


दैनिक राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें। नये कार्य के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज कराएंगी।

बृषभ : आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।            

मिथुन :  दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना करना भी ठीक नहीं है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।           

कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। 

सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या : रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

तुला : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।

वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता  की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।

धनु  : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पालें।

मकर :  प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता के योग बन रहे हैं।  कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

कुंभ :  रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिन्ता हो सकती है। 

मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment