Aaj Ka Rashifal, Saturday, March 29, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 29 मार्च, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Saturday, March 29, 2025: जानिए शनिवार, 29 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 29 मार्च, 2025 का राशिफल |
मेष : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा उत्पन्न होगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे।
बृषभ : सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।
मिथुन : उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। शासन-सत्ता के लोगों को सफलताएं मिलेंगी। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों कुछ कठिनाइयां संभव।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों के प्रति भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंन्तत होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।
तुला : अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सगे-संबंधों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंताएं बढ़ेंगी फिर भी कुछ नये आसरों से आत्मबल में वृद्धि होगी। आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभावभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें।
धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से मन चिंतित होगा। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की समुचित पूर्ति हेतु मन प्रयत्नशील होगा।
कुंभ : कार्य-पेशे में कोई नया बदलाव रुचिकर होगा। राजकीय लोगों को कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अपनी अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
| Tweet![]() |