28 March 2025 Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, यहां जानें अपना भविष्यफल
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।
![]() |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:47, काशी-प्रात: 06:21, कानपुर-प्रात: 06:33, पटना-प्रात: 06:13, देहरादून-प्रात: 06:45, गोरखपुर-प्रात: 06:21, लखनऊ-प्रात: 06:31 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:20, काशी-सायं 05:59, कानपुर-सायं 06:09, पटना-सायं 05:50, देहरादून-सायं 06:15, गोरखपुर-सायं 05:57, लखनऊ-सायं 06:06 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06.58, काशी-प्रात: 06.32, कानपुर-प्रात: 06.44, पटना-प्रात: 06.23, देहरादून-प्रात: 06:56, गोरखपुर-प्रात: 06.31, लखनऊ-प्रात: 06.41 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06:48, काशी-सायं 06:25, कानपुर-सायं 06:36, पटना-सायं 06:16, देहरादून-सायं 06:43, गोरखपुर-सायं 06:23, लखनऊ-सायं 06:33 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 09, शक् संवत् 1946। फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2081, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 17, प्रविष्टें। शबान 28, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा अर्धरात्रियोत्तर 03:17 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि शुरु। शतभिषा नक्षत्र अप. 01:41 बजे तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरु।
सिद्ध योग रात्रि 08:08 बजे तक, तदन्तर साध्य योग शुरु। चन्द्रमा कुम्भ राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 05:58 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा।
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है। थोड़ा अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है।
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी आपका हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है अत: इसे सुधारें।
मिथुन : व्यहारकुशलता व वाकपटुता आपके व्यकित्व की सबसे बड़ी पूंजी है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
सिंह : परंपरावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत में तालमेल बैठाने में असमर्थ हो सकता है। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें।
कन्या : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिन्ताएं मन में नीरसता ला सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कायरे में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।
धनु : संबंधों में आलोचनात्मक रवैया आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर : रोजगार के क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम पर मन केन्द्रित होगा। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।
कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक सामना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
मीन : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
| Tweet![]() |