Aaj Ka Rashifal, Monday, March 10, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 10 मार्च, 2025 का राशिफल

Last Updated 10 Mar 2025 11:17:05 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, March 10, 2025: जानिए सोमवार, 10 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।


जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार, 10 मार्च, 2025 का राशिफल

मेष : नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नए साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। रोजगार  परिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं।      

बृषभ : कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।     

मिथुन :  निर्थक दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। अत्यधिक कार्य की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।   

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों मेंआपकी अच्छी छबि बनेगी।    

सिंह : महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। परिजनो से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा।   

कन्या:  किसी नए कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। बहुत सारे अवरोधित कार्य में हल के आसार बनेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव।     

तुला:  महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।  कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे। 

वृश्चिक :  भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।    

धनु:  दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने दें। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।      

मकर:  जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लाएं अपनी क्षमताओं पर भरासो करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।   

कुंभ : अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन :  किसी नए रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment