Aaj Ka Panchang 25 फरवरी 2025 : आज फाल्गुन कृष्ण द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Last Updated 25 Feb 2025 11:00:02 AM IST

Aaj Ka Panchang: आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी तिथि दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।


राष्ट्रीय फाल्गुन 06, शक् संवत् 1946। फाल्गुन कृष्ण द्वादशी, संवत् 2081, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 14, प्रविष्टें। शबान 25, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी अप. 12:47 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि शुरु। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सायं 06:31 बजे तक, तदन्तर श्रवण नक्षत्र शुरु। व्यातिपात योग प्रात: 08:15 बजे तक, तदन्तर वरियान अर्धरात्रियोत्तर 05:51 बजे तक उदित रहेगा।

आइए ज्योतिषाचार्य पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से 25 फरवरी 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं...

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:50, काशी-प्रात: 06:24, कानपुर-प्रात: 06:36, पटना-प्रात: 06:16, देहरादून-प्रात: 06:48, गोरखपुर-प्रात: 06:24, लखनऊ-प्रात: 06:34 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:18, काशी-सायं 05:57, कानपुर-सायं 06:07, पटना-सायं 05:48, देहरादून-सायं 06:13, गोरखपुर-सायं 05:55, लखनऊ-सायं 06:04 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:43, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05.12, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:26, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 05:04, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:43, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:14, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:24 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03:25, काशी-अप. 03:09, कानपुर-अप. 03:17, पटना-अप. 02:59, देहरादून-अप. 03:17, गोरखपुर-अप. 03:04, लखनऊ-अप. 03:14 बजे।

राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

मेष : रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाएंगे। मन से नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनायें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से व्यस्तता में संभव।                   

बृषभ : निकट संबंधों के बीच मृदुभाषी बनें। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है।

मिथुन : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। विपरीतलिंगी संबंधों के बीच निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब संभव। स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। लेन-देन में सावधानी बरतें।

कर्क : कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद धैर्य का परिचय देंगे। अपनी क्षमताओं को पहचान स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर सक्रिय करें।

सिंह : घर में कुछ तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवांछित सफलता न मिलने से परेशान रहेंगे। रोजगार में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में थोड़ा साधनाभाव की अनुभूति होगी।            

कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से न डरें, बल्कि विवेक से काम लें। दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति में विलम्ब से चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी।         

तुला : किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। रोजगार में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।           

वृश्चिक : संतान के भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को चिंतित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साह में वृद्धि होगी। मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे।               

धनु : आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति संभव। अवरोधिक कार्य हल होंगे। अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। अपने इष्ट देव की आराधना करके ही कोई नया कार्य शुरु करें।              

मकर : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।              

कुंभ : घर-परिवार संबंधी कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति प्रसन्न रखेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सगे-संबंधियों के बीच अपेक्षाएं रखना कष्टकारी होगा।         
मीन : रोजगार में लाभकारी स्थिति के लिए परिश्रम करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी।  प्रयासरत् क्षेत्रो में कुछ नई उमंग की अनुभूति करेंगे।
 

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment