Aaj Ka Panchang: 24 फरवरी 2025 का पंचांग, आज विजया एकादशी व्रत; जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Last Updated 24 Feb 2025 01:27:36 PM IST

Aaj Ka Panchang: आज 24 फरवरी 2025 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की विजया एकादशी और सोमवार है। जानें आज का पंचांग, मुहूर्त, राहुकाल (Rahu Kaal)। जान‍िए 24 फरवरी 2025, दिन- सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त


आइए, आज ज्योतिषाचार्य पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से 24 फरवरी 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं...

राष्ट्रीय फाल्गुन 05, शक् संवत् 1946। फाल्गुन कृष्ण एकादशी, संवत् 2081, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 13, प्रविष्टें। शबान 24, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी (11) अपराह्न 13:44 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सायं 18:59 बजे तक, तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। सिद्धि योग प्रात: 10:05 बजे तक, तदन्तर व्यातिपात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 00:56 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। विजया एकादशी व्रत, मंगल मार्गी प्रात: 07:29 बजे। 

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:51, काशी-प्रात: 06:25, कानपुर-प्रात: 06:37, पटना-प्रात: 06:17, देहरादून-प्रात: 06:49, गोरखपुर-प्रात: 06:25, लखनऊ-प्रात: 06:34 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:17, काशी-सायं 17:57, कानपुर-सायं 18:06, पटना-सायं 17:48, देहरादून-सायं 18:12, गोरखपुर-सायं 17:54, लखनऊ-सायं 18:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 04:59, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 04:27, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:40, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 04:18, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 05:00, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:29, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 04:39 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप.14:19, काशी-अप.14:04, कानपुर-अप.14:13, पटना-अप.13:55, देहरादून-अप.14:11, गोरखपुर-अप.13:59, लखनऊ-अप.14:09 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

ज्योतिषाचार्य पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से जानते है कि आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 फरवरी का राशिफल कैसा रहेगा...

मेष : नये कार्य के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।        

बृषभ : नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन में किसी नये क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा। अच्छे कायरे से परिजनों के दिल में जगह बनाएं। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।                 

मिथुन : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायरे में न गंवाएं। निर्थक चिन्ताओं से दूर रहने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।            

कर्क : मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है।                 

सिंह : महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।                   

कन्या : प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा।               

तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कुछ भविष्य की चिन्ताएं प्रभावी होंगी।             

वृश्चिक : अपने मन को कुछ सकारात्मक दिशा दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।               
धनु :
पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने की कोशिश करें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। अच्छे कायरे द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे।                 

मकर : नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ  संभव। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। मस्तमौला मन मौज मस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।                
कुंभ :
कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।  सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी।          

मीन : अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment