Aaj Ka Rashifal, Tuesday, February 18, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 18 फरवरी, 2025 का राशिफल
जानिए मंगलवार, 18 फरवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : आर्थिक क्षेत्र संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी किंतु कुछ अच्छे आसारों से मन खुश रहेगा। पेशे संबंधी यात्रा में अवरोध संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शिक्षार्थियों के लिए विशेष लाभ के आसार हैं।
बृषभ : अर्थाभाववश चिंता संभव। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। स्वयं पर भरेासा रखें, आगे सफलता अवश्य मिलेगी। आय-व्यय पर नियंत्रण रखें। योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें।
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन हतोत्साहित होगा। सगे-संबंधियों के प्रति कुछ नई शिकायतें संभव। किसी श्रेष्ठजन के सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी।
कर्क : किसी परिजन से वाद-विाद संभव। मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
सिंह : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में प्रगति संभव। पद-प्रतिष्ठा में सफलता के आसार हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
कन्या : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। अत्याधिक व्यय से परेशान होंगे। समस्याओं के समाधान हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।
तुला : कोई हितैषी बिगड़े संबंधोें में सुधार करायेगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन परेशान होगा। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा। नाजुक संबंधों के बीच संतुलित व्यवहार के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें।
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग मिलेगा। सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें। रोजगार संबंधी कोई योजना बनेगी। विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव।
धनु : बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। प्रणय संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई योजनाओं से लाभ होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयत्न करें। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें।
मकर : कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। रोजगार में प्रगति संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
कुंभ : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अवरोधित कार्य हल होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रगति के लिए आशान्वित होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मीन : घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन जुटाने हेतु केंद्रित होंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकार हो सकती है।
| Tweet![]() |