Weekly Horoscope 17 February to 23 February 2025: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए इस सप्ताह 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक का राशिफल

Last Updated 16 Feb 2025 08:01:03 AM IST

Weekly Horoscope 17 February to 23 February 2025: साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।


जानिए कैसा रहेगा आपके लिए इस सप्ताह 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक का राशिफल

मेष-अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से यात्रा में कठिनाइयां संभव। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।       

वृषभ-निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। अत: संबंधों में विनम्र बनें। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंधों के लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों के लिए उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है। 

मिथुन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा कार्य को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। माता का स्नेह मिलेगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।  

कर्क- नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। घरेलू बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे छवि धूमिल हो। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अपने बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंबी दूरी की  यात्रा की योजना बन सकती है।

सिंह-महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लायेंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। रविवार एवं मंगलवार को कुछ आर्थिक कठिनाइयों सहित विरोधियों के प्रबलता की आशंका है। प्रशासनिक स्तर के लोगों से निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।      

कन्या- इस सप्ताह अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। दायित्वों के पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा।     

तुला-इस सप्ताह संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। घर में कोई मांगलिक आयोजन संभव। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा होगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से चिंतित होंगे। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।  

वृश्चिक-उत्साह पूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। बौद्धिक क्षमता  द्वारा आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। निार्थक दूसरों की आलोचना न करें। कुछ घरेलू चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपनी दिनचर्या सुधार मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं बनेंगी। 

धनु-उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के लिए चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण कायार्ें में कुछ कठिनाइयों का आभास होगा।   

मकर-कुछ छोटी-मोटी परेशानियां छोड़ दें तो घर में उत्साहित माहौल रहेगा।। यथार्थता से परे महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। घरेलू एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।

कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियों की पूूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंता संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ा कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार का कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।  

मीन-इस सप्ताह महत्वाकांक्षी मन यथार्थता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। राजनीतिज्ञों के लिए आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों का लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

17 फरवरी-श्री सीताराम दास ओंकारनाथ महाराज का जन्मोत्सव (बंगाल), ओंकार  पंचमी। 18 फरवरी-सूर्य सायन मीन राशि में अप. 03:19 बजे प्रवेश करेगा। 19 फरवरी-षष्ठी तिथि वृद्धि, सूर्य शतभिषा नक्षत्र में अप. 12:26 बजे प्रवेश करेगा। 20 फरवरी-कालाष्टमी, अष्टका श्राद्ध, राष्ट्रीय फाल्गुन मास शुरु। 21 फरवरी-श्री सीताष्टमी, जानकी जयन्ती, अन्वष्टका। 22 फरवरी-समर्थ गुरु श्री रामदास जयन्ती, श्री रामदास नवमी, बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रात: 09:51 बजे प्रवेश करेगा। 23 फरवरी-भद्रा समाप्त अप. 01:57 बजे, स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment