Aaj Ka Rashifal, Saturday, February 22, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 22 फरवरी, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Saturday, February 22, 2025: जानिए शनिवार, 22 फरवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। रोजगार क्षेत्र में नई सफलताएं मिलेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव।
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में व्यस्त रहेंगे। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। सगे-संबंधियों के बीच जरूरत से अपेक्षाएं रखना कष्टकारी होगा।
मिथुन : निकट संबंधों के बीच मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनायें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव।
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। जरूरी योजना में दुविधा का त्याग करें।
कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति होने के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता मिलने के आसार हैं।
धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
मकर : गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मजाकिया स्वभाव से आपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
कुंभ : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कुछ नई इच्छाएं जगेंगी।
मीन : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मकता से बोझिल होगा।
| Tweet![]() |