Aaj Ka Rashifal 9 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए बुधवार, 9 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 09 Oct 2024 07:14:38 AM IST

Aaj Ka Rashifal 9 October, 2024 : जानिए आज का बुधवार, 9 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 9 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


मेष : कुछ नई सफलताओं से खुद की क्षमता का एहसास होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा।     

बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन पर दवाब बनेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।   

मिथुन : सगे-संबंधों के बीच व्यवहार कुशल बने। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी अच्छी छवि बनायें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।    

कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मकता से ग्रसित रहेगा।     

तुला : दुविधाओं का त्याग कर सही योजना पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।

वृश्चिक : मजाकिया स्वभाव से आसपास प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्तश के लोगों से निकटता बढ़ेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

धनु : विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी।    

मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।   

कुंभ : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment