Aaj Ka Rashifal 10 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए बृहस्पतिवार, 10 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 10 Oct 2024 08:31:23 AM IST

जानिए आज का बृहस्पतिवार, 10 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 10 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में किसी के प्रति नकारात्मकता को न पाले। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं।

बृषभ : भौतिक आकाक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।

मिथुन : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा।

कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।

सिंह : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।

कन्या : कुछ नये संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।    

तुला : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के  अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे।    

वृश्चिक : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।  क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रेरित करेंगी।  सगे-संबंधियों से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रखना कष्टकारी होगा।

धनु : रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।

मकर : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सगे-संबंधियों के बी च संतुलित व्यवहार करें।

कुंभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।

मीन : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। असंयमित शब्दो का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment