Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: किसकी चमकेगी किस्मत और किसके बनेंगे बिगड़े काम, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: 29 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।
![]() |
राष्ट्रीय वैशाख 09, शक् संवत् 1947। वैशाख शुक्ल द्वितीया, संवत् 2082, सौर (मेष) वैखाख मास की 16, प्रविष्टें। सव्वाल 30, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया सायं 05:31 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। कृत्तिका नक्षत्र सायं 06:47 बजे तक, तदन्तर रोहिणी नक्षत्र शुरु। सौभाग्य योग अप. 03:54 बजे तक, तदन्तर शोभन योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। चन्द्रदर्शन मुहुर्त45 साम्यर्घ।
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:42, काशी-प्रात: 05:23, कानपुर-प्रात: 05:32, पटना-प्रात: 05:14, देहरादून-प्रात: 05:36 गोरखपुर-प्रात: 05:20, लखनऊ-प्रात: 05:29 बजे।
दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:55, काशी-सायं 06:27, कानपुर-सायं 06:39, पटना-सायं 06:19, देहरादून-सायं 06:54, गोरखपुर-सायं 06:28, लखनऊ-सायं 06:37 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06:29, काशी-प्रात: 06.13, कानपुर-प्रात: 06:22, पटना-प्रात: 06:04, देहरादून-प्रात: 06:22, गोरखपुर-प्रात: 06:08, लखनऊ-प्रात: 06:18 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 09:01, काशी-रात्रि 08:28, कानपुर-रात्रि 08:42, पटना-रात्रि 08:20, देहरादून-रात्रि 09:02, गोरखपुर-रात्रि 08:30, लखनऊ-रात्रि 08:41 बजे।
राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से जानिए 29 अप्रैल 2025 का राशिफल...
मेष : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है।
बृषभ : माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षाएं रखना ठीक नहीं है। भावुकता पर नियंतण्ररखें। रोजगार संबंधी योजनाएं फलीभूत होंगी।
मिथुन : भविय संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।
कर्क : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। मन कुछ पारिवारिक चिंताओं से ग्रसित होगा।
सिंह : किसी पुराने संबंधी के साथ निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रिय होने से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
कन्या : सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नई अभिलाषाएं हतोत्साहित करेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
तुला : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। अत: इस स्वभाव को सुधारें। कार्यक्षेत्र में आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। दुविधाओं को त्योग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।
वृश्चिक : अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। विद्यार्थी पढ़ाई में संलग्न होंगे।
धनु : दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें।
मकर : भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति प्रसन्नता लायेगी।
कुंभ : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।
मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
| Tweet![]() |