Aaj Ka Rashifal 8 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए मंगलवार, 8 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 08 Oct 2024 11:04:11 AM IST

Aaj Ka Rashifal 8 October, 2024 : जानिए आज का मंगलवार, 8 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 8 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद आपका हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।

मिथुन : वाक्पटुता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। आपका मस्त-मौला स्वभाव व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।  बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे।

कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें। स्वाभिमानी स्वभाव भौतिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ कहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।

तुला : बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याएं हल होंगी।

धनु : रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। सगे-संबंधियों के बीच आलोचनात्मक रवैया छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।

मकर : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा। कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा।

कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बने। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यक्तिगत संबंध से विवादित होंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment