Aaj Ka Rashifal 7 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए सोमवार, 7 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 07 Oct 2024 10:14:42 AM IST

Aaj Ka Rashifal 7 October, 2024 : जानिए आज का सोमवार, 7 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 7 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

बृषभ: पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर सकता है।

मिथुन : तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।

सिंह : बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की कोशिश करें। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा।

कन्या : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।

तुला : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। नयी दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक : प्रयासरत क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।

धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने का प्रयास करें।

मकर : यात्रा में सावधानी बरतें। नवीन संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें।

कुंभ : चापलूस तथा खराब प्रवृति के लोगो से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है। कुछ नयी कठिनाईयों का बोध हो सकता है।

मीन :  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं। संबंधों  में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment