Aaj Ka Rashifal 5 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए शनिवार, 5 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

Last Updated 05 Oct 2024 12:51:10 PM IST

Aaj Ka Rashifal 5 October, 2024 : जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का शनिवार, 5 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 5 October, 2024 In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। बिगड़े संबंधों में सुधार करें। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।

बृषभ : कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मकता को जन्म देंगी। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लान्छन की आशंका है। संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करें।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। मजाकिया स्वभाव से दूसरों को अपनी ओर आकषिर्त करेंगे। परिवार में श्रेष्ठजनों का सम्मान करें।

कर्क : भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न हागा।

सिंह : मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। सगे-संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति चिंतित होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा।

कन्या : रोजगार में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। मन में नकारात्मक चिंताएं परेशान करेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

तुला : नई दिशा में आपकी योजना ऊर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।

वृश्चिक : सगे-संबंधों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य की ओर केंद्रित होंगे। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी संबंध के प्रति प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा करेगा।

धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आंकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत् क्षेत्र में मिली असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।

मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधाग्रस्त रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है। अत: इसे सुधारें।

कुंभ : अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में आ रही कठिनाइयों से सामना करने का समय है। कुछ नवीन संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। चापलूस लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें।

मीन : सगे-संबंधों के बीच कोई मुद्दा कटुता ला सकता है। अत: मधुर वाणी बोलें। कुछ नई कठिनाइयों का बोध हो सकता है। कुछ चिंताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment