Aaj Ka Rashifal 4 October, 2024 :: जानें कैसा होगा आज का दिन और किस राशि की चमकेगी किस्मत

Last Updated 04 Oct 2024 01:08:11 PM IST

Aaj Ka Rashifal 4 October, 2024 : आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है।


आपके लिए 04 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। इसी कड़ी में पेश है आज का राशिफल-

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:12, काशी-प्रात: 05:51, कानपुर-प्रात: 06:02, पटना-प्रात: 05:43, देहरादून-प्रात: 06:13, गोरखपुर-प्रात: 05:50, लखनऊ-प्रात: 06:00 बजे। दैनिक

सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:03, काशी-सायं 17:41, कानपुर-सायं 17:51, पटना-सायं 17:32, देहरादून-सायं 17:59, गोरखपुर-सायं 17:39, लखनऊ-सायं 17:49 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:25, काशी-प्रात: 06:57, कानपुर-प्रात: 07:09, पटना-प्रात: 06:49, देहरादून-प्रात: 07:23, गोरखपुर-प्रात: 06:57, लखनऊ-प्रात: 07:07 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 18:47, काशी-सायं 18:27, कानपुर-सायं 18:37, पटना-सायं 18:18, देहरादून-सायं 18:41, गोरखपुर-सायं 18:24, लखनऊ-सायं 18:34 बजे।

राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय आिन 12, शक् संवत् 1946। आिन शुक्ल द्वितीया, संवत् 2081, सौर (कन्या) आिन मास की 19, प्रविष्टें। शरद ऋतु। अश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया (02) अर्धरात्रयोत्तर 05:30 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र सायं 18:38 बजे तक, स्वाती  नक्षत्र प्रारम्भ। वैधृति योग अर्धरात्रयोत्तर 05:22 बजे तक, तदन्तर विष्कुम्भ योग प्रारम्भ।

चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा। चन्द्रदर्शन मुहुर्त 30, साम्यर्घ, ब्रrाचारिणी देवी दर्शन, शुक्र विशाखा नक्षत्र में अर्धरात्रयोत्तर 00:14 बजे प्रवेश करेगा।

मेष : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है।  थोड़ा अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है।    
बृषभ :  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित कर सकता है।       
मिथुन : व्यवहारकुशलता व वाकपटुता आपके व्यकित्व की सबसे बड़ी पूंजी है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।               
कर्क : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में बढ़ेगी। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।       
सिंह :  परंपरावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। कार्य क्षेत्र में अनवरत व्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।  महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें।           
कन्या : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये संबंधितयों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी।               
तुला : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। भविष्य संबंधी  कुछ चिन्ताएं मन में नीरसता पैदा कर सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।     
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कायरे में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।  
धनु :  संबंधों में आलोचनात्मक रवैया आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।  रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।     
मकर :  रोजगार के क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम पर मन केन्द्रिति होगा। पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।  
कुंभ :  अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़े ही नम्रतापूर्वक सामना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।       
मीन : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं। अपने अन्दर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment