Aaj Ka Panchang 8 July: 8 जुलाई 2024 का पंचांग और राहुकाल, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Last Updated 08 Jul 2024 01:43:40 PM IST

Aaj Ka Rashifal 8 July: जानिए कैसा रहेगा आज आपके लिए सोमवार, 8 जुलाई, 2024 का राशिफल। किन राशि वालों को होगा लाभ और किसको रहना होगा सतर्क आईए जानें।


8 जुलाई 2024 का पंचांग (8 July 2024 Panchang):  आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (8 July Shubh muhurat), राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:29, काशी-प्रात: 05:13, कानपुर-प्रात: 05:22, पटना-प्रात: 05:04, देहरादून-प्रात: 05:22, गोरखपुर-प्रात: 05:09, लखनऊ-प्रात: 05:19 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:22 , काशी-सायं 18:52, कानपुर-सायं 19:05, पटना-सायं 18:44, देहरादून-सायं 19:23, गोरखपुर-सायं 18:53, लखनऊ-सायं 19:03 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:27, काशी-प्रात: 07:10 , कानपुर-प्रात: 07:19 , पटना-प्रात: 07:00, देहरादून-प्रात: 07:20, गोरखपुर-प्रात: 07:05, लखनऊ-प्रात: 07:15  बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 21:25 , काशी-रात्रि 20:55, कानपुर- रात्रि 21:08, पटना-रात्रि 20:47, देहरादून-रात्रि 21:25, गोरखपुर-रात्रि 20:57 , लखनऊ-रात्रि 21:07 बजे।

राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

राष्ट्रीय आषाढ़ 17, शक् संवत् 1946। अषाढ़ शुक्ल तृतीया, संवत् 2081, सौर (मिथुन) अषाढ़ मास की 25, प्रविष्टें। मुहर्रम् 01, हिजरी 1446 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। अषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया (03)अर्धरात्रयोत्तर 05:13 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि ही उदित रहेगी। पुष्य नक्षत्र प्रात: 06:03 बजे तक तदन्तर ओषा नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र अर्धरात्रयोत्तर 02:06 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में संचरण करेगा। मुहर्रम् हिजरी सन् 1446 प्रारम्भ, यायीजय योग प्रात: 06:02 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक।  

आइए आगे जानते हैं दैनिक राशिफल

मेष : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है।       
 

बृषभ : सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लांछन के योग हैं।    

मिथुन : तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ व्यय करें।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।

सिंह: बेकार के कायरे में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की कोशिश करें। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा।

कन्या: व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति लापरवाही न करें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।      
तुला: संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। 

वृश्चिक: प्रयासरत क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।

धनु: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने का प्रयास करें।    

मकर: लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें।   

कुंभ: चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है।   

मीन:  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं। संबंधोें में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment