सोमवार, 13 जून, 2022 का राशिफल

Last Updated 13 Jun 2022 12:06:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 13 जून, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 13 जून, 2022 का राशिफल

मेष: समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।  नये कायों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होंगे। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन में प्रसन्नता होगी।
बृषभ: अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनाएं। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन में किसी नये क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा।                 
मिथुन: निर्थक चिन्ताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए।            
कर्क: मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से खराब हो सकता है।
सिंह: महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।                  
कन्या: प्रतिभाओं के बावजूद भी हीनभाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा।              
तुला: कुछ भविष्य की चिन्ताएं प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।             
वृश्चिक: नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। अपने मन को कुछ सकारात्मक दिशा दें।  शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। 

धनु: प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे।               
मकर: मस्त-मौला मन मौज मस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।  नए क्षेत्रों में प्रयास से लाभ  संभव। नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी।             
कुंभ: कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।  सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी।         
मीन: मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment