मंगलवार, 14 जून, 2022 का राशिफल

Last Updated 14 Jun 2022 12:12:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 14 जून, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 14 जून, 2022 का राशिफल

मेष : अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। अपने इष्ट देव की आराधना करके ही कोई नया कार्य शुरु करेंगे तो सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी।          
बृषभ : आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है। घरेलू कायोंर्ं की पूर्ति हेतु ब्यस्तता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मृदुभाषी बनें।
मिथुन : स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कायोंर्ं में विलम्ब संभव।     
कर्क : आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करें। धार्मिक कायोंर्ं में रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। विरोधियों की सक्रियता रहेगी।                
सिंह : कार्यक्षेत्र में साधनाभाव की अनुभूति होगी।  मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। घर में कुछ तनावप्रद वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से परेशान होंगे।           

कन्या : जिम्मेदारियों के पूर्ति में विलम्ब से मन चिंतित होगा। विषम स्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति संभव। जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से न डरें बल्कि धैर्य से काम लें।        
तुला : कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट संभव।         
वृश्चिक : किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साहित होंगे। मनोबल एवं अभिब्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओ के उजागर में अक्षम होंगे। संतान संबंधित कुछ चिंताएं मन को उद्वेलित करेंगी।               
धनु : कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। मन में नकारात्मक भावनाओं को त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनायें।             
मकर : परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।             
कुंभ : स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों की चिंता रहेगी। घर-परिवार संबंधित कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी। घर में कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होने के प्रबल योग हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।         
मीन : रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ नई उमंग की अनुभूति करेंगे। नई-नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी। अत: परिश्रम से न घबरायें। माता का सहयोग मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment