12 से 18 जून, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 12 Jun 2022 12:01:45 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 से 18 जून, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


12 से 18 जून, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर सगे-संबंधों के बीच कटुता न पैदा करें क्योंकि इसका आपके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।    
वृषभ-कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। कुछ अप्रिय बातें संबंधों में कटुता की आशंका है। पुरानी मार्मिक बातें आज भी आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     
मिथुन-इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। मन में चिंताओं का समावेश होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता का योग है। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इंतजार करें। पुरानी समस्यायें हल होंगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। सारी स्थितियां बदल गई हैं और आपके समक्ष अब नई प्रकार की चुनौतियां सामने खड़ी हैं, जिसका आज के नवीन तरीके से सामना करने की आवश्यकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।     
सिंह-राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होन्त्त्ठ महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव छबि को कुप्रभावित करेगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। आकस्मिक परिवर्तित स्थितियां रुचिकर लगेंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।   
कन्या-इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। बढ़ती  जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।        
तुला-इस सप्ताह भावुकता से प्रभावित रहेंगे। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। रोजगार क्षेत्रमें प्रतिभा निखरेगी। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।   
वृश्चिक-इस सप्ताह संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास संभव। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।   
धनु-इस सप्ताह श्रेष्ठजन या अभिभाव से भावनात्मक कष्ट संभव। अत: मधुर संबंध बनायें। अपने ऊपर नकारात्मकता को न हावी होने दें।  
आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति होगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-इस सप्ताह  काल्पनिकता से परे धरातल पर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
कुंभ-इस सप्ताह कर्जदारों  से कुछ कहासुनी संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण लेन-देन में सावधानी बरतें। कुछ विशेष सफलताओ के आसार बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। विषम स्थिति में संयम से काम लें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।      
मीन-कार्यक्षेत्र में नई युक्तियों एवं आधुनिक तरीके से विकास का मार्ग बनायें। काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होंगे। कुछ नये आसारों से क्षमता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एत्तं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment