मंगलवार, 25 अगस्त, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 25 अगस्त, 2020 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 25 अगस्त, 2020 का राशिफल |
मेष : अभिभावकों एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी संबंध को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं। नई प्रतिभाएं उजागर होंगी।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। इसे सुधारें।
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। घर में खुशहाली रहेगी।
सिंह : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अपने मर्यादा व पद का ख्याल करते हुए अपने उच्छृंखल मन पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।
कन्या : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें।
तुला : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।
वृश्चिक : प्रिय लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। सामाजिक संबंधों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आज के दिन किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट संभव।
धनु : वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। प्रतिभाओ पर भरोसा रखते हुए अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हों। सगे-संबंधों में पद व मर्यादा का ख्याल रखें।
कुंभ : आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों के लिए काफी व्यस्तता का समय होगा। नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मीन : नये लक्ष्य व नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। एक साथ कई सारी चिंताओं से मन बोझिल होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
Tweet![]() |