बुधवार, 26 अगस्त, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 26 अगस्त, 2020 का राशिफल।
![]() बुधवार, 26 अगस्त, 2020 का राशिफल |
मेष : अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव।
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।
सिंह : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता रहेगी।
कन्या : विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।
तुला : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। अच्छी अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।
वृश्चिक : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नयी व्यावसायिक यात्राओं का योग है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।
धनु : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें।
मकर : भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें।
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लानपरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावनाव से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
Tweet![]() |