सोमवार, 24 अगस्त, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 24 अगस्त, 2020 का राशिफल।
![]() सोमवार, 24 अगस्त, 2020 का राशिफल |
मेष : कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक अथवा नीजी जरुरतों में व्यय के योग है।
बृषभ: महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध से मन परेशान होगा। निराशा छोड़ समस्याओं के बिकल्प पर मन को केन्द्रित करें। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। आलस्य का त्याग करें।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार है। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन नयी-नयी कल्पनाओं की शैर करेगा।
कर्क : आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।
सिंह : किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नए लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे।
कन्या : कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे न घबराएं। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग है। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी।
तुला: संबंधों में कुछ खट्टा-कुछ मीठा दोनों को एहशास होगा। कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे न घबराएं। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा।
वृश्चिक : प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वन्चित होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगी।
धनु : निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहशास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
मकर : जीवन में लक्ष्यहीनता व निराशा दोनों ही घातक है। अच्छा होगा कि अपने मन को सकारात्मक दिशा देवें। काल्पनिक जीवन से परे यर्थात् के धरातल पर सकारात्मक लक्ष्य का निर्धारण करें।
कुंभ : संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है अत: खराब प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बनायें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन चिन्तित होगा।
मीन: रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आय-व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा।
Tweet![]() |