Atlee Kumar Birthday : रंग को लेकर उड़ाता था मजाक

Last Updated 21 Sep 2023 04:44:10 PM IST

एटली का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है और वह बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है


दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एटली कुमार का आज जन्मदिन है। 21 सितंबर 1986 को तमिलनाडु के मदुरै में जन्मे एटली का पूरा नाम अरुण कुमार है। 2013 में अरुण कुमार ने फिल्म 'राजा रानी' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। और आते ही मचान दे दिया। हो सकता है आप एक बार एटली को नाम से न पहचान पाएं, लेकिन उनकी तस्वीर देखते ही आप उन्हें पहचान लेंगे। दरअसल, समय-समय पर उनकी तस्वीर वायरल होती रहती है और उन पर सरकारी नौकरी के फायदे वाले मीम्स भी बनते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एटली के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।एटली शाहरुख खान के साथ फिल्म बना रहे हैं। हालांकि, इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है. शाहरुख खान की एटली निर्देशित फिल्म में हिंदी, तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं की लोकप्रिय अभिनेत्रियों को साइन करना जारी है। एटली मलयालम सिनेमा में काफी लोकप्रिय हैं। राजा रानी के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का विजय अवॉर्ड भी मिल चुका है। वे सामान्य कद, पतले शरीर और गहरे रंग के दिखते हैं और इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन उनकी प्रतिभा असाधारण है। इतनी कम

उम्र में भी एटली ने अपने दम पर एक मुकाम हासिल किया है, जो काबिले तारीफ है। निर्देशन में कदम रखने से पहले एटली कुमार ने मशहूर निर्देशक एस शंकर के साथ पांच साल तक काम किया। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस ऐप्पल प्रोडक्शंस शुरू किया और फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ अपनी पहली फिल्म 'संगीली बुंगिली कधवा थोराए' बनाई। एटली ने 2014 में एक्ट्रेस कृष्णा प्रिया से शादी की। दोनों करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में थे। इसके बाद इस रिश्ते को शादी का नाम दे दिया गया। 2014 में उनकी शादी में दक्षिण भारतीय हस्तियों ने भाग लिया था कृष्णा प्रिया एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं और कई सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। एटली कुमार की बात करें तो उन्होंने मल्टीस्टारर फिल्म 'बिगिल' का निर्देशन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. एटली की पत्नी एक एक्ट्रेस के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी हैं। एटली का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है और वह बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है।

समय डिजि़टल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment